$type=carousel$sn=0$cols=4$va=0$count=12

जादुई ढोल : Jadui Dhol

पश्चिम भारत के एक छोटे-से राज्य में, धर्मराज नामक एक बुद्धिमान और न्यायप्रिय राजा रहता था। उसकी प्रजा के मन में उसके लिए बहुत श्रद्ध...

जादुई ढोल : Jadui Dhol



पश्चिम भारत के एक छोटे-से राज्य में, धर्मराज नामक एक बुद्धिमान और न्यायप्रिय राजा रहता था। उसकी प्रजा के मन में उसके लिए बहुत श्रद्धा और आदर था।
 
राजा धर्मराज बहुत लम्बा, ऊंचा और रूपवान था। उसके सिर के बाल काले और घने थे जिन्हे उसका ख़ास कोई भोलू ही काटता था। भोलू यह काम कई वर्षों से कर रहा था और अपने शाही हज्जाम होने का उसे बहुत गर्व था। पर भोलू को एक बात का बहुत का बहुत ध्यान रखना पड़ता था। जब भी वह राजा के बाल काटने जाता, उसे याद रखना पड़ता कि वह राजा के साथ बिलकुल अकेला हो। उस समय किसी का भी शाही कमरे में आना सख्त मना था। बात दरअसल यह थी कि भोलू राजा के बारे में एक राज जानता था। राजा के सिर के दोनों तरफ दो छोटे-छोटे सींग उग रहे हैं।
 
यह बात सिर्फ राजा और उसका नाई जानते थे। जब भोलू ने पहली बार यह नजारा देखा तो वह भौचक्का रह गया। लेकिन उसने राजा से वादा किया कि इस बात का जिक्र वह कभी किसी से नही करेगा।
“महाराज, आप निश्चिन्त रहें,” भोलू राजा से बोला। “आपका यह राज मेरे पास सुरक्षित है। किसी और को इस बात की कानों-कान भी खबर नही होने पाएगी।”
 
ऐसा सुनकर राजा धर्मराज ने राहत महसूस की। उसे डर था कि अगर लोगों को इस बात की जानकारी हो गई तो राज्य भर में उसकी खिल्ली उड़ेगी। हो सकता है, लोग उसका आदर करना बंद कर दें या फिर नए राजा की ही मांग करने लगें।
 
इसलिए भोलू के वादे के बावजूद, राजा ने उसे सख्त हिदायत देते हुए कहा, “भोलू, अगर तुमने अपना मुह खोला तो जान लो, सजा तो मिलेगी ही, देश निकला भी मिलेगा।”
 
भोलू हज्जाम की डर के मारे घिग्घी बंध गई। उसने कानों को हाथ लगाया और अपना मुह बंध रखने की कसम खाई।
 
कई वर्ष बीत गए। भोलू को अपना वादा याद रहा। उसकी स्वामिभक्ति से प्रसन्न, राजा यदा-कदा उसे अच्छे-अच्छे उपहार भी देता रहता।
 
पर समय बीतने के साथ-साथ, भोलू के सब्र का बाँध भी टूटने लगा। उसके पेट में वह राज अब पचता नही था और वह चाहता था कि कोई तो ऐसा हो जिसे वह राजा के सींगों वाली बात बता सके। लेकिन राजा की चेतावनी उसे चुप रहने पर मजबूर करती थी।
 
एक दिन भोलू राजा के बाल काटकर महल से लौट रहा था। और रास्ते भर उसके सींगों के बारे में सोचता रहा।
भोलू का घर एक छोटे-से जंगल के उस पार था। ऊंचे-ऊंकजे पेड़ों और लटकती बेलों के बीच में से धीरे-धीरे चलता हुआ भोलू जब थक गया, तो सुस्ताने के लिए एक घने पेड़ के नीचे बैठ गया।
 
भोलू को रह-रहकर सींग याद आ रहे थे। फिर यकायक वह उठकर खड़ा हो गया।
 
“वाह, जवाब नही मेरे दिमाग का!” भोलू बोला और उस पेड़ को देखने लगा जिसके तले वह बैठा था।
 
“भई, इस पेड़ को तो बता सकता हूँ न, राजा के उन अजीब सींगों के बारे में। अब यह रहस्य मेरे पेट में नही पचता। पेड़ तो बोल सकता नही, और इस तरह किसी और को यह बात पता चलने का डर भी नही है। पेड़ के पास यह भेद, हमेशा भेद रहेगा और मैं भी इस बोझ से मुक्त हो जाऊँगा।”
 
भोलू ने ऐसा निश्चय किया और जोर से बोला, “हे पेड़, आज मै तुम्हे एक भेद बताने वाला हूँ। हमारे राजा धर्मराज के सिर पर दो सींग हैं। हाँ, हाँ, उसके दो सींग हैं।”
 
इतना कहकर हज्जाम बेतहाशा हँसने लगा और हँसता ही गया, “हा, हा, हा! हो, हो, हो!”
 
वह भयंकर भेद आखिर खुल ही गया! भोलू खुश था – उसका भार जो हल्का हो गया था। उसके बाद वह आराम से घर पहुँच गया।
 
अगले दिन एक लकड़हारा उसी जंगल में गया और उसी पेड़ के पास जाकर रुक गया। “इस पेड़ की लकड़ी तो बहुत शानदार है। इसका ढोल बड़ा अच्छा बनेगा,” वह सोचने लगा।
 
फिर क्या था! कुल्हाड़ी के कुछ प्रहारों से ही पेड़ नीचे आ गिरा। लकड़हारे ने वह लकड़ी एक ढोल बनाने वाले के हाथों बेच दी और उसने एक बहुत सुंदर ढोल तैयार कर दिया।
 
“यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा ढोल है,” ढोल वाला खुश होकर बोला। “कल बाजार जाकर इसे अच्छे दाम पर बेच दूंगा।”
 
अगले दिन ढोल वाला बाजार गया और एक कोने में खड़ा होकर ढोल बजाने लगा। ढोल से बड़ा सुरीला स्वर हुआ।
ढोल वाला उसकी आवाज सुनकर झूम उठा। वह चिल्लाकर बोला, “बाबू, यह ढोल खरीदो! कोई है, जो इस शानदार, जानदार ढोल को खरीदे?”
 
धीरे-धीरे उसके इर्द-गिर्द भीड़ जमा हो गई। लोग खामोश होकर ढोल की मजेदार आवाज सुनने लगे।
 
“भई वाह! क्या कहने हैं इस ढोल के!” एक बूढ़े आदमी ने तारीफ़ की।
 
तारीफ़ सुनकर ढोल वाला और भी जोर से ढोल पीटने लगा।

तभी उस ढोल में से एक अजीब आवाज आई। लोगों के कान खड़े हो गए। उनका दिल धक से रह गया।

“ढम, ढम, ढम!” ढोल बजा। “आज मै तुम्हे एक भेद बताने वाला हूँ। हमारे राजा धर्मराज के सिर पर दो सींग हैं। हाँ, हाँ, उसके दो सींग हैं। हा, हा, हा! हो, हो, हो!”

लोग वहां जड़वत खड़े हो गए। उन्हें अपने कानों पर विशवास नही हो रहा था। ढोल वाला फिर ढोल पीटने लगा और फिर वही आवाज निकली। वह बहुत हैरान और शर्मिंदा हुआ। आखिर एक ढोल यह सब कैसे बोलने लगा?
देखते ही देखते, लोगों का ताँता लग गया। और फिर कितना मजाक और कितने ताने, उफ्फ! “हमारे राजा के दो सींग! हमारे राजा के दो सींग!” लोग तो जैसे गाना गाने लगे।

जब राजा धर्मराज ने सुना तो दुखी भी हुआ और नाराज भी। गुस्से से उसका चेहरा तमतमा उठा और वह गरजते हुए बोला, “उस ढोल वाले को पकड़कर यहाँ ले आओ!”

राजा के सैनिकों ने शीघ्र ही उसे पकड़ा और राजा के समक्ष प्रस्तुत किया। ढोल वाला डर के मारे कांप रहा था।
“बदमाश! तेरी इतनी हिम्मत की तू मेरी खिल्ली उड़ाए,” राजा फुंफकारा।

भयभीत ढोल वाले ने राजा के पैर पकड़ लिए। “महाराज,” वह गिड़गिड़ाया, मैंने तो एक लकड़हारे से कुछ लकड़ी खरीदी थी और उसी से यह ढोल बनाया है। मै बिलकुल नही जानता कि यह ढोल ऐसी बेहूदा बात कैसे बोल रहा है। मुझे क्षमा कर दीजिये, महाराज।”

राजा ने लकड़हारे को बुलाया। “जो लकड़ी तुमने ढोल वाले को बेचीं, वह तुम्हे कहाँ से मिली?”

लकड़हारे को काटो तो खून नही। डरते हुए बोला, “जंगल में एक पेड़ से मिली, महाराज।”

“तुम्हारी लकड़ी से बना ढोल बोलता कैसे है?” राजा धर्मराज ने पुछा।

“मै तो खुद हैरान हूँ, महाराज,” दुविधा में फंसा लकड़हारा बोला। “मै कई वर्षों से लकड़ी काटता और बेचता आया हूँ, पर ऐसा अचम्भा पहले न कभी देखा, न सुना।”

अब राजा परेशान! लकड़ी कैसे बोलने लगी? राजा और उसके दरबारी निरुत्तर थे।

पर राजा धर्मराज ने भी ठान लिया कि इस घर के भेदी का पता लगाकर ही छोड़ेगा। वह सोचने लगा। उसके आलावा सिर्फ एक ही व्यक्ति यह भेद जानता था और वह था भोलू नाइ। पर भोलू तो इतना निष्ठावान है कि इतने सालों बाद भी उसने अपने मुह को ताला लगाये रखा है। नही, नही भोलू ऐसा नही कर सकता। फिर भी उसने एक बार भोलू को बुला भेजा।

“भोलू को जल्दी से हमारे सामने पेश करो!” वह अपने सैनिकों से बोला।

भोलू नाई आया, ऊपर से नीचे तक थरथराता हुआ। “भोलू, एक तुम ही हो जिसे मेरा भेद पता था। तुमने और किसे बताया? सच उगल दो वरना सजा पाओगे!”

“म…म…महाराज,” डर से भोलू हकलाने लगा, “आप तो जानते ही हैं, मैंने कितने वर्षों से अपना मुह बंद रखा, पर मेरे लिए यह बात छुपानी मुश्किल हो रही थी। मै चाहता था कि कोई तो हो, जिसे मै ये राज बता सकूँ।”

बोलते-बोलते भोलू रुक गया और सिर झुककर खड़ा रहा।

“बोलते रहो। फिर क्या हुआ?” राजा धर्मराज रुखाई से बोला।

भोलू धीरे-धीरे फिर बोलने लगा। “एक दिन जब मै जंगल के रास्ते से घर लौट रहा था, मै आराम करने एक पेड़ के नीचे बैठ गया। बस, आपके बाल तब काटकर ही आ रहा था और उन सींगों के बारे में भी सोच रहा था। काश! मै उनके बारे में किसी बात कर पता। आखिर मै भी इंसान हूँ। तभी मेरे दिमाग में एक बात आई और मै पेड़ को यह राज बताकर हल्का हो गया। सोचा कि पेड़ को बताने से क्या नुक्सान! क्या मालूम था कि इसकी लकड़ी ही बोल पड़ेगी।”

“अब समझा,” बुद्धिमान राजा ने पहेली बूझ ली। “वह पेड़ जादुई था – सुन बोल सकता था। इसलिए उसकी लकड़ी से बने ढोल को जैसे ही पीटा गया, वह बोलने लगा। और जो कुछ तुमने मेरे सींगों के बारे में कहा, वही शब्द वह दोबारा दोहराने लगा।”

जादुई ढोल की उलझन सुलझाने के बाद राजा ने भोलू नाई की तरफ देखा। भोलू शर्म से सिर झुकाये खड़ा था। लकड़हारा और ढोल वाला भी पाने हाथ बांधे सजा का आदेश सुनने के लिए खड़े थे।
राजा धर्मराज बुद्धिमान ही नही, न्यायप्रिय भी था। उसने तीनों को क्षमा कर दिया क्योंकि वह जानता था कि ढोल के जादुई होने में उनका कोई दोष नही था।

वह मुड़ा और उनसे बोला, “मै तुम सबको माफ़ करता हूँ। तुम तीनों लोग जा सकते हो।”
तीनों को अपने को क्षमादान मिलने पर विशवास नही हुआ। राजा नमन करते हुए, वे बोले, “राजन! आप महान हैं। आपकी इस कृपा के लिए शत-शत धन्यवाद।”

$type=list$au=0$va=0$count=4

$type=grid$count=5$meta=0$snip=0$rm=0

नाम

अज्ञेय,14,अनाथ लड़की,1,अनुपमा का प्रेम,1,अनुभव,1,अनुराधा,1,अनुरोध,1,अपना गान,1,अपनी करनी,1,अभागी का स्वर्ग,1,अमृत,1,अमृता प्रीतम,8,अलग्योझा,1,अविनाश ब्यौहार,4,अशआर,1,अश्वघोष,6,आख़िरी तोहफ़ा,1,आखिरी मंजिल,1,आत्म-संगीत,1,आर्यन मिश्र,2,इज्ज़त का ख़ून,1,उद्धार,1,उपन्यास,48,एक अच्छी कविता कैसे लिखें,1,कफ़न,1,कबीरदास,2,कबीरदास जी के दोहे,3,कमल सक्सेना,2,कर्मों का फल,1,कवच,1,कविता,90,कविता कैसे लिखते है,2,कविता लिखने के नियम,2,कहानी,136,क़ातिल,1,काव्यगीत,4,कुंडलिया छंद,14,क्योंकर मुझे भुलाओगे,1,क्रान्ति-पथे,1,ग़ज़ल,126,ग़ज़ल की 32 बहर,5,ग़ज़ल की मापनी,2,गजलें,1,ग़रीब की हाय,1,गिरधर कविराय,5,गिरधर की कुंडलिया,4,गिरधर की कुंडलिया छंद,1,गीत,11,गीतिका,1,गुस्ताख हिन्दुस्तानी,9,गोपालदास "नीरज",14,गोपासदास "नीरज",1,गोविंद कश्यप "वीरा",1,गोस्वामी तुलसीदास,1,गोस्वामी तुलसीदास जी,1,गोस्वामी तुलसीदास जी के दोहे,2,घमण्ड का पुतला,1,घर जमाई,1,घासवाली,1,चंदबरदाई,3,छंद,39,छंद के नियम,1,छंद क्या है,1,छंदमुक्त कविता कैसे लिखें,1,जयशंकर प्रसाद,4,जया शीली,2,जानभी चौधुरी,2,जीतेन्द्र मीना 'गुरदह',2,जॉन एलिया,16,जौन एलिया,1,ज्वालामुखी,1,ठाकुर का कुआँ,1,डॉ. शिवम् तिवारी,1,डॉ.सिराज,1,तुम और मैं,1,तुलसीदास जी के दोहे,1,तोमर छंद,1,तोमर छंद के नियम,1,तोमर छंद कैसे लिखते है,1,त्रिया-चरित्र,1,दण्ड,1,दिल की रानी,1,दिलीप वर्मा'मीर',1,दीपावली का एक दीप,1,दुर्गा का मन्दिर,1,दुष्यंत कुमार,12,दूसरी शादी,1,देवधर की स्मृतियाँ,1,देवी- एक लघु कथा,1,दैनिक साहित्य,8,दो बैलों की कथा,1,दो सखियाँ,1,दोहा,13,दोहा छंद,7,दोहा छन्द,2,दोहा छन्द की परिभाषा,1,दोहा छन्द की पहचान?,1,नज़्म,8,नमक का दारोगा,1,नवगीत,1,नहीं तेरे चरणों में,1,नाग-पूजा,1,निदा फ़ाज़ली,26,निधि छंद के नियम,1,निधि छंद कैसे लिखते है,1,निमन्त्रण,1,निर्मला,21,निर्वासन,1,नैराश्य लीला,1,पंच परमेश्वर,1,पराजय-गान,1,परिणीता,1,पर्वत यात्रा,1,पहले भी मैं इसी राह से जा कर फिर,1,पुस्तक लोकार्पण,3,पूस की रात,1,प्रतापचन्द और कमलाचरण,1,प्रतीक मिश्रा "निरन्तर",1,प्रस्थान,1,प्रातः कुमुदिनी,1,फ़ैज़ अहमद फ़ैज़,15,बड़े घर की बेटी,1,बत्ती और शिखा,1,बन्द दरवाजा,1,बबिता कुमावत,4,बलिदान,1,बशीर बद्र,1,बहर क्या है?,1,बालकों का चोर,1,बाल्य-स्मृति,1,बूढ़ी काकी,1,भग्नदूत,4,मंझली दीदी,1,मंत्र,1,मनोरम छंद,1,मनोरम छंद कैसे लिखते है?मनोरम छंद क्वे नियम,1,मनोरमगा छंद के नियम,1,मनोरमगा छंद कैसे लिखते है?,1,मन्दिर,1,महातीर्थ,1,महादेवी वर्मा,5,मात्रा गणना कैसे करते है,1,मात्रिक अर्द्धसम छन्द,1,मात्रिक छंद के प्रकार,1,मात्रिक छंद क्या है,1,मिर्ज़ा ग़ालिब,1,मिलाप,1,मिस पद्मा,1,मीनू पंत त्रिपाठी,2,मुंशी प्रेमचंद,126,मुक्तक,2,मुक्तक के नियम?,1,मुक्तक कैसे लिखते है?,1,मुक्तक क्या है?,1,मुहम्मद आसिफ अली,1,मैकू,1,मोटर के छींटे,1,यह मेरी मातृभूमि है,1,रसखान,2,रहस्य,1,राकेश कुमार दास,1,राज किशोर मिश्र,1,राजहठ,1,राधिका छंद के नियम,1,राधिका छंद कैसे लिखते है,1,राम जी तिवारी"राम",3,राहत इंदौरी,21,लैला,1,वासना की कडियॉँ,1,विजय,1,विलासी,1,विष्णुपद छंद,1,विष्णुपद छंद कैसे लिखते है?,1,वेदी तेरी पर माँ,1,वैधविक,3,शंखनाद,1,शरतचंद्र चट्टोपाध्याय,32,शराब की दुकान,1,शायरी,2,शास्त्र छंद कैसे लिखते है,1,शास्त्र छंद.शास्त्र छंद के नियम,1,शेक हशमाभी,1,श्री दिलीप मोदी,1,श्रीकान्त,20,श्रृंगार छंद के नियम,1,श्रृंगार छंद कैसे लिखते है?,1,संजय चतुर्वेदी,6,संत कबीरदास,1,संस्मरण,1,सच्चाई का उपहार,1,सती,1,सनातन,1,समर यात्रा,1,सम्भाव्य,1,सरिता कुमारी ‘क़लम’,1,सवैया छंद,7,सागर त्रिपाठी,1,सारी दुनिया के लिए,1,सार्द्धसरस छंद के नियम,1,सार्द्धसरस छंद कैसे लिखते है?,1,साहित्य अकादमी,4,साहित्य ज्ञान,32,साहित्यिक खबरें,9,सुभद्रा कुमारी चौहान,6,सुरेश गुप्ता,1,सुलक्षण छंद,1,सुलक्षण छंद के नियम,1,सुलक्षण छंद कैसे लिखते है?,1,सूर्यकांत त्रिपाठी निराला,4,सैलानी बन्दर,1,सोहाग का शव,1,सौत,1,स्वर्ग की देवी,1,हम क्या शीश नवाएँ,1,हम लड़कियां है,1,हरिचरण,1,हस्तीमल "हस्ती",1,हस्तीमल हस्ती के दोहे,1,होली की छुट्टी,1,होशियार सिंह ‘शंबर’,1,होशियार सिंह ‘शंबर’ के दोहे,1,Ghazal Ki Matra Aur Bahar,1,Hindi Me Kavita Kaise Likhe,1,How to Write Hindi Poem,1,Kavita Likhna Seekhe,1,manoram chhand,1,Radhika Chhand Kaise Likhte Hai,1,Vishnupad Chhand Kaise Likhate Hai,1,
ltr
item
दैनिक साहित्य पत्रिका: जादुई ढोल : Jadui Dhol
जादुई ढोल : Jadui Dhol
https://lh3.googleusercontent.com/d/1EBpaqTeuhjIJ8znacQ4RkdMBxObr1Vdm
https://lh3.googleusercontent.com/d/1EBpaqTeuhjIJ8znacQ4RkdMBxObr1Vdm=s72-c
दैनिक साहित्य पत्रिका
https://www.dainiksahitya.com/2026/06/jadui-dhol.html
https://www.dainiksahitya.com/
https://www.dainiksahitya.com/
https://www.dainiksahitya.com/2026/06/jadui-dhol.html
true
8531027321664546799
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU Category ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content